{"_id":"5b61d30f4f1c1b9d3e8b4881","slug":"varanasi-crime-branch-arrest-main-accused-of-gold-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हुए सोना लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का घोषित था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हुए सोना लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का घोषित था इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पक़ड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के कर्णघंटा से व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिग्गी से सोना चुराने के मामले में वांछित 15 हजार के इनामी बदमाश बृजेश सेठ को बुधवार की सुबह क्राइम ब्रांच ने छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बृजेश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता लगा कि सोना चुराने की साजिश बृजेश के घर रची गई थी और वहीं से सभी वारदात को अंजाम देने भी निकले थे।
सात जुलाई की सुबह कर्णघंटा स्थित गोपाल सेठ की दुकान के सामने खड़ी उनकी स्कूटी की डिकी से बदमाशों ने तीन किलो चार सौ ग्राम कच्चा सोना चुरा लिया था। नौ जुलाई को क्राइम ब्रांच ने एक किलो कच्चा सोना और दो लाख 43 हजार रुपये के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की छापामारी से आजिज आकर सोना चोरी मामले में वांछित चौखंभा निवासी बृजेश सेठ बिहार में छुप कर रह रहा था।
पढ़ेंः बनारस में बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से 80 लाख का सोना किया पार
विज्ञापन
परिवारीजनों से मुलाकात कर बृजेश वापस लौट रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम के कांस्टेबल पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामभवन, चंद्रसेन, कुलदीप सिंह और सुनील राय ने घेराबंदी कर छावनी क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। बृजेश के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपोें में चौक और कैंट थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
बिहार में नहीं बिका सोना तो ले गया कोलकाता
व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से सोना चुराने की घटना का सूत्रधार बृजेश का भाई 15 हजार का इनामी रूपेश सेठ है। बृजेश ने बताया कि अपने हिस्से का सोना लेकर वो और रूपेश बिहार गए थे। बिहार में सोना नहीं बिका तो रूपेश दोनों का हिस्सा लेकर कोलकाता चला गया।
रूपेश ने कहा था कि जब तक सोना न बिक जाए तो परिवार को कहीं और शिफ्ट कर दो। इस संबंध में एसपी क्राइम ने बताया कि जल्द ही क्राइम ब्रांच की एक टीम कोलकाता भेजी जाएगी। बता दें कि रूपेश सेठ के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।