फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi cricket lover watch ipl 2017

काशी के क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा आईपीएल का बुखार, सट्टा बाजार भी गर्म

Thu, 06 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi cricket lover watch ipl 2017
सभी उम्र के लोगों पर चढ़ा क्रिकेट का जादू - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों को समर्पित आईपीएल के 10वें संस्करण का जादू वाराणसी के क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। जहां कार्यालय से घर पहुंचने की जल्दी लोगों में नजर आई तो वहीं सट्टा बाजार भी गरम रहा। लोगों ने पहले मैच का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण खिलाडि़यों की गैर मौजूदगी के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर लोग एक दिन पहले से ही टाइम टेबल और समय की जानकारी साझा करते दिखे। लोगों ने शाम को होने वाली भिड़ंत को देखने के लिए अपने सारे महत्वपूर्ण काम दिन मे ही निपटा लिए।
विज्ञापन


हर उम्र के लोगों में क्रिकेट का क्रेज दिखा। शाम होते-होते लोगों ने टीवी स्क्रीन के सामने जगह ले ली। मैच के साथ-साथ लोगों ने लजीज व्यंजन का भी आनंद उठाया। अपने फेवरेट खिलाडि़यों के अच्छे और बुरे प्रदर्शन पर लोगों के चेहरे की भाव-भंगिमाएं भी बदलती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं परिवार तो कहीं दोस्तों के साथ पहले मुकाबले का लोगों ने लुत्फ उठाया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी टीवी स्क्रीन के सामने भीड़ नजर आई।

सट्टा बाजार में पहले मैच से सटोरिए सक्रिय हो गए। खिलाड़ी और टीम को लेकर सट्टे लगाए जाने शुरू हो गए। कई महत्वपूर्ण खिलाडि़यों के न खेल पाने से सटोरी असमंजस में जरूर है पर सट्टे लगते रहे।

सोशल मीडिया पर भी आईपीएल का रंग

varanasi cricket lover watch ipl 2017
आईपीएल उद्घाटन समारोह - फोटो : IPL official web
 सोशल मीडिया पर भी आईपीएल का का रंग नजर आया। आईपीएल के टाइम टेबल से लेकर अपने फेवरेट खिलाडि़यों को भी लोगों ने खूब शेयर किया। टीम को भी खूब शेयर किया गया। यही नही इस दौरान आईपीएल की पिछले संस्करणों से जुड़ी यादों को भी लोगों ने साझा किया।

मोबाइल ऐप ने आईपीएल प्रेमियों की सुविधा बढ़ा दी। जो लोग समय से घर नही पहुंच पाए उन्होंने मोबाइल पर क्रिकेट का मजा लूटा। जियो के चलते डाटा की चिंता भी दर्शकों पर नजर नही आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed