फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi court bomb blast: Candle march on the eve of bomb blast, martyred advocates remembered like this

Varanasi Serial Blast case: बम ब्लास्ट की पूर्व संध्या पर निकला कैंडल मार्च, शहीद अधिवक्ताओं को ऐसे किया याद

Wed, 23 Nov 2022 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

बनारस कचहरी में बम ब्लास्ट की पंद्रहवीं बरसी की पूर्व संध्या पर  अधिवक्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर अपने तीन साथियों को याद किया। अधिवक्ता अपने हाथों में शहीद भोलानाथ सिंह, शहीद ब्रह्म प्रकाश शर्मा, शहीद बुद्धिराज पटेल की फोटो लेकर बनारस बार के सभागार में मंगलवार शाम को पौने पांच बजे  इकट्ठा हुए। अधिवक्ताओं ने मोमबत्तियां जलाई और भोला सिंह अमर रहे, ब्रह्मप्रकाश शर्मा अमर रहे,बुद्धिराज पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए।

विज्ञापन
Varanasi court bomb blast: Candle march on the eve of bomb blast, martyred advocates remembered like this
बम ब्लास्ट की पूर्व संध्या पर निकला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस कचहरी में बम ब्लास्ट की पंद्रहवीं बरसी की पूर्व संध्या पर कैंडिल मार्च निकालकर अधिवक्ताओं ने अपने तीन साथियों को याद किया।अधिवक्ता अपने हाथों में शहीद भोलानाथ सिंह, शहीद ब्रह्म प्रकाश शर्मा, शहीद बुद्धिराज पटेल की फोटो लेकर बनारस बार के सभागार में मंगलवार शाम को पौने पांच बजे  इकट्ठा हुए। अधिवक्ताओं ने मोमबत्तियां जलाई और भोला सिंह अमर रहे, ब्रह्मप्रकाश शर्मा अमर रहे,बुद्धिराज पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। गोलघर चौराहा होते हुये वापस गेट नम्बर तीन पर कैंडल मार्च समाप्त हुआ।

विज्ञापन

कैंडिल मार्च का नेतृत्व बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय कर रहे थे,अन्य अधिवक्ताओं में नृपेन्द्र सिंह नन्हे ,अमित सिंह,विजय जायसवाल,दीप दर्शन सत्य प्रकाश सिंह सुनील, आशीष शक्ति तिवारी,अंजनी श्रीवास्तव, राहुल तिवारी ,रत्नाकर पांडे प्रदीप वर्मा इरफान सिद्धकी आदि शामिल रहे। इस दौरान कहा गया कि कचहरी में 15 वर्ष पूर्व भयानक बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें तीन वकीलों समेत नौ लोग मारे गये थे। घटना के बाद सुरक्षा के बड़े  बड़े दावे किये गये लेकिन कुछ नहीं हुआ।
इस बीच 23अप्रैल 2016 को जिन्दा बम बरामदगी से पुनः हड़कंप मच गया। अभी ग्रेनेड बरामदगी मामले मे पुलिस कुछ कर पाती की 21 फरवरी 18 को असामाजिक तत्वों द्वारा सुतली बम सीजेएम गेट पर रखकर कचहरी में फिर भगदड़ मचा दी गई। इस बीच नित्यानन्द राय ने रजिस्टर्ड डाक से महामहिम राष्ट्रपति,भारत के मुख्य न्यायाधीश ,प्रधानमंत्री,गृहमंत्री,मुख्यमंत्री यूपी  मुख्य न्यायाधीश हाइकोर्ट को प्रत्यावेदन भेजकर गुनहगारों को पकड़ने के लिये सीबीआई को जांच सौपने की मांग की है और अब तक के विवेचना मे विवेचकों की जवाबदेही तय करते हुये दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed