{"_id":"60b922378ebc3e2780206c78","slug":"varanasi-corona-updates-not-a-single-death-last-two-days-due-to-corona-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: दो दिन से वाराणसी में कोरोना से एक भी मौत नहीं, अब सिर्फ 839 एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: दो दिन से वाराणसी में कोरोना से एक भी मौत नहीं, अब सिर्फ 839 एक्टिव मरीज
Fri, 04 Jun 2021 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:10 AM IST
सार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे आ गई है। गुरुवार को कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी ठहर गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दो दिन में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को 6837 सैंपलों की रिपोर्ट में 25 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम 0.36 पर आ गया।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या में मई के अंतिम सप्ताह से ही कमी आ रही है। इधर जून में अब तक 50 से कम ही मरीज हर दिन मिल रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट, न्यू लोको कालोनी कैंट, बीएलडब्ल्यू, काशी एंकलेव, बीएचयू, सुसुवाही सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं। होम आइसोलेशन में 51 लोग स्वस्थ हुए और 23 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 81,863 पहुंच गई है। इनमें से 80,268 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 756 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 839 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
तीसरे दिन 964 बच्चों की कोरोना जांच
आरटीपीसीआर जांच अभियान में तीन दिन में 2,832 बच्चों की जांच की गई। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टेटिक बूथ के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम भी डोर टू डोर पहुंचकर बच्चों की जांच कर रही है। गुरुवार को 964 बच्चों की जांच हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें पांच साल तक के 278, 6 से 12 साल के 374 जबकि 13 से 18 साल तक के 312 बच्चों का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले दिन 832 बच्चों की जांच में तीन संक्रमित मिले थे। दूसरे दिन बुधवार को 1036 बच्चों के सैंपल लिए गए थे, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।