फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi corona updates: coronavirus in varanasi corona positive found covid 19 death in district up

Varanasi Corona Update: जंग जीतकर लौटे 66 कोरोना योद्धा, बनारस में हर दिन मिल रहे 100 से ज्यादा संक्रमित

Tue, 28 Jul 2020 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Varanasi corona updates: coronavirus in varanasi corona positive found covid 19 death in district up
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

बनारस में कोरोना का संक्रमण तेज हो गया है। रोज सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार सुबह ही 37 संक्रमित मिले। संदिग्ध कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़ने से सात हजार से ज्यादा नमूनों का बैकलॉग हो गया है।

विज्ञापन

वाराणसी में अब कुल मरीजों की संख्या 2268 हो गई है, वहीं 44 की मौत के बाद एक्टिव केस 1303 हो गए हैं। सोमवार को जिले में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई थी और 146 नए कोरोना मरीज मिले थे। सोमवार को मिले कोरोना मरीजों में एक-एक साल के दो बच्चे, तीन साल की दो बच्चियों, कैंसर अस्पताल, ईएसआई हास्पिटल, गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू, अस्थायी जेल में रहने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा गोला दीनानाथ, सराय गोवर्धन, भगवानपुर, कतूआपूरा, गोदौलिया, लोहता में तीन, सारनाथ, जगतगंज, कैंट और ईएसआई हॉस्पिटल में एक महिला भी संक्रमित हुई। उन्होंने बताया कि 66 लोगों को डिस्चार्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को बीएचयू से 2,432 रिपोर्ट मिली। इनमें लक्सा निवासी और रमाकांत नगर कॉलोनी निवासी दो लोगों की मौत हुई थी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि तेलियाना चेतगंज में 1 साल के बच्चे और चोलापुर त्रिसूरा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ ही पीबीएस यूरोलॉजी दुर्गाकुंड में 1 साल के बच्चे और 3 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटfव आई। कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज से तीन लोग, चोलापुर के त्रिसूरा में पांच महिलाओं, कामायनी कॉलोनी सिगरा में दो पुरुष, एक महिला और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में एक पुरुष और पुलिस लाइन में रहने वाले 2 लोग भी संक्रमित हुए।

कोरोना को मात देकर घर पहुंचे 66 कोरोना योद्धा :
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही धीरे धीरे कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ी है। सोमवार को अलग-अलग कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती कुल 66 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि  ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती 13, डीरेका से 14 मरीजों के साथ ही मेरिडियन और त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती 2-2, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 15 और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 13 मरीजों के अलावा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में पांच और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बीएचयू से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 921 हो गई।

जांच के लिए भजे गए 2627 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से सोमवार को कुल 2637 मरीजों के सैंपल लिए। इसके साथ ही कुल भेजे गए 40537 सैंपल में आप 33361 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 7176 की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed