Varansi Corona Updates Today: कोरोना से आज फिर चार की मौत, 139 पॉजिटिव मिले संक्रमित
एसएसपी आफिस के आठ,ज्ञानवापी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस में दो लोगो में संक्रमण की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन में ही आठ लोगों की मौत हो गई वहीं मरीजों के मिलने की संख्या भी बढ़ी है। रविवार को 144 मरीज मिलने और तीन की मौत के बाद सोमवार को चार और मरीजों की मौत हो गई जबकि 23 बच्चों समेत कुल 139 लोग संक्रमित हुए हैं।
संक्रमितों में एसएसपी ऑफिस में तैनात आठ पुलिसकर्मी, ज्ञानवापी के पास तैनात तीन पुलिसकर्मियों, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस के दो लोगों के साथ ही अलग-अलग जगहों के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि बांस फाटक निवासी 42 वर्षीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बीएचयू में भर्ती मरीज की मौत हो गई।
इसके अलावा बीएचयू में भर्ती रामनगर निवासी 65 वर्षीय महिला, हुकूलगंज निवासी 50 वर्षीय महिला और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती गिलट बाजार निवासी 32 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। अब तक कुल 66 मौत हो गई है।
नए मरीजों में स्वास्तिक अपार्टमेंट पुरानी चुंगी शिवपुर, नारायणपुर चौबेपुर, वरुणा एनक्लेव शिवपुर, कॉटन मिल कॉलोनी चौकाघाट, शिवपुर, दारानगर, नवापुरा, गायत्री प्रोजेक्ट सातों महुआ में 5 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं भोजूबीर, दुर्गाकुंड, संजय नगर कॉलोनी पहड़िया, लेढूपुर, आशापुर, फुलवरिया, पहाड़िया और सारनाथ के 19 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा ज्ञानवापी के पास तैनात तीन पुलिसकर्मी, नदेसर में एक महिला, तीन पुरुष, ककरमत्ता, कृष्ण विहार कॉलोनी सिगरा, एसएसपी ऑफिस कोरोना सेल में आठ पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
शिवपुरवा में एक महिला, पुरुष परमानंदपुर और आमरा खैरा में एक-एक महिला, सिगरा सिद्धगिरीबाग में एक पुरुष, बजरडीहा स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला, संत रघुवर नगर तेलियाबाग में पुरुष, करौदी, गोकुल नगर, रथयात्रा, भगवानपुर,कृष्ण विहार कॉलोनी, चुरामन पुर, नवाबगंज, सिद्धगिरीबाग में एक-एक मरीज मिलने के साथ ही बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस भी एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव हुआ है।
सुंदरपुर में एक महिला, एक पुरुष, बादशाह बाग, करौदी, खोजवा बाजार में दो महिला,राजघाट, धौराहरा में एक-एक महिला, प्रहलाद घाट में दो महिला और पुरुष पॉजिटिव हैं। जबकि धन्वंतरि हॉस्टल बीएचयू में भी एक युवक और न्यू कॉलोनी मंडुआडीह में तीन पुरुष, 2 महिला, कपसेठी के भीष्मपुर में दो महिला, एक पुरुष, लहरतारा, करौंदी और 39 जीटीसी में एक-एक महिला, हबीबपुरा में एक महिला, एक पुरुष, ईश्वरगंगी में 6 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
कुल संक्रमित हुए 3232, एक्टिव केस 1466
सोमवार को 139 नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3232 हो गई है। जबकि 1700 के लोगों के डिस्चार्ज,66 की मौत के बाद अब 1466 एक्टिव केस हैं।
होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए 105 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रखा गया था, ऐसे 105 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को कुल 149 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जिसमें होम आइसोलेशन के 105 मरीजों के साथ ही अस्पतालों में भर्ती 44 मरीज कोरोना को मात देकर घर गए हैं।
ठीक हुए लोगों में सबसे ज्यादा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से 19, सेंट मैरी हॉस्पिटल से 14, ईएसआई हॉस्पिटल से 5, बीएचयू से 3, मेरिडियन से दो और त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है।