Varanasi Corona Update: पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत, 150 से ज्यादा मिले मरीज
वाराणसी में कोरोना वायरस से मौत के आंकड़े थम नहीं रहे हैं। हर दिन तीन से चार लोगों की मौत कोरोना से हो रही है। वहीं 100 से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। बनारस में पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 157 कोरोना मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 1935 सैंपल की रिपोर्ट मिली। बीएचयू में भर्ती कैंट निवासी 59 वर्षीय दरोगा के साथ ही ईश्वरगंगी निवासी 78 वर्षीय पुरुष, शुकुलपुरा गायत्री नगर निवासी 54 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती दास नगर कॉलोनी श्रीराम कुंज निवासी 86 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया।
उधर, 39 जीटीसी में दो जवान, आर्य महिला इंटर कॉलेज में दो, सेंट्रल जेल में दो कैदी, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में 108 एंबुलेंस के ड्राइवर के साथ ही महामना पुरी कॉलोनी में रहने वाले लोग भी पॉजिटिव हुए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि गिरिधर नगर कॉलोनी, दीनापुर, सरसौली, भोजुबीर, शिवाला, पदमिनी होटल सिगरा, भरथरा कला, लल्लापुरा, शिवदासपुर, रामघाट, भोजूबीर, नाथूपुर में 4 महिलाओं और 6 और 7 साल की दो बच्चियों और 2 साल के एक बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके अलावा चितईपुर, महामनापुरी कॉलोनी बीएचयू, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दो लोग संक्रमित मिले हैं आवास विकास कॉलोनी पांडेयपुर, डीएलडब्लू, साकेत नगर कॉलोनी में चांदमारी अस्थाई जेल में भी एक लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके अलावा सेंट्रल जेल में दो बंदी, सुभाष नगर खजूरी, चित्रगुप्त नगर कॉलोनी, सुंदरपुर, चितईपुर, नेवादा शिवाजी नगर कॉलोनी, सराय नंदन में मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले 118 और अस्पतालों में भर्ती 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
जिसके बाद कुल संक्रमित 6512 लोगों में अब तक 4999 के डिस्चार्ज, 123 की मौत के बाद 1390 एक्टिव केस बचे हैं।