{"_id":"5ef64d6f8ebc3e43034b1780","slug":"varanasi-corona-news-city-news-vns532466965","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नोडल अफसर करेंगे कोरोना संक्रमण से बचाव की मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नोडल अफसर करेंगे कोरोना संक्रमण से बचाव की मॉनिटरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन चिंतित हो गया है। दिन प्रतिदिन जिस तरह से मरीजों की मौत होती जा रही है और नए मामले मिलते जा रहे हैं उसको देखते हुए अब वाराणसी समेत प्रदेश के 18 मंडलों में अलग-अलग आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। जिले में प्रवास कर ये अधिकारी मंडलायुक्त के निर्देशन में संक्रमण की मानिटरिंग करेंगे और हर दिन रिपोर्ट भी देंगे।
जिले में कोरोना संकमण का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को नए मरीज मिलने के बाद अब आंकड़ा 412 तक पहुंच गया। इसमे 15 की मौत,267 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब भी 129 आईशोलेशन वार्ड में है। शासन ने वाराणसी में जिन अधिकारियों को नामित किया है, इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव वेदपति मिश्रा। प्रयागराज में अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरी, अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राहुल सिंह के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव अरविंद कुमार पांडेय को वाराणसी में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली हैं।
नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंहल के आदेश पर विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने जो आदेश जारी किया है इसमें यह लिखा है कि संबंधित अधिकारी जिले में अगले आदेश तक अस्पतालों के निरीक्षण के साथ ही वहां डॉक्टरों की मौजूदगी, मरीजों के इलाज के साथ ही भोजन की गुणवता आदि की भी मानिटरिंग करते रहेंगे। इसके अलावा नॉन कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज को लेकर भी संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर हर दिन की रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी ।