फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Corona infection confirmed in four, including three migrants, 21 discharges

वाराणसी : तीन प्रवासियों समेत चार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 21 डिस्चार्ज

Sat, 30 May 2020 12:17 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 30 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: Corona infection confirmed in four, including three migrants, 21 discharges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी में शुक्रवार को भी तीन प्रवासियों समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती वाराणसी के 21, चंदौली के 7 और गाजीपुर के 4 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में कुल संक्रमित 168 मरीजों में 111 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जबकि चार की मौत के बाद अब आईशोलेशन वार्ड में 53 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में शिक्षक चौबेपुर के खरगीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही इनके पिता भी संक्रमित हुए थे। दोनों एक ही साथ वाराणसी आए थे।

इसके अलावा चौबेपुर के नारायणपुर से ही संक्रमित एक अन्य मरीज के 11 वर्षीय भांजे, ट्रक से मुंबई से वाराणसी आए चोलापुर के गादर निवासी 18 वर्षीय युवक और मुंबई में ऑटो चालक मंडुवाडीह के मानिकपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया कि संक्रमित सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा मानिकपुर को नया हॉट स्पॉट भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed