{"_id":"5eb8541f8ebc3e904e1cbdc2","slug":"varanasi-corona-city-news-vns524298486","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरजरूरी दुकानें होंगी बंद, पास भी होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरजरूरी दुकानें होंगी बंद, पास भी होंगे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सोमवार से लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएगा। अनावश्यक पास निरस्त कर लोगों को घर में रोका जाएगा। बाजार की नई व्यवस्था को भी और प्रभावी किया जाएगा। आवश्यक वस्तुुओं की होम डिलिवरी कराई जाएगी और अनावश्यक दुकानों को बंद कराया जाएगा।
शासन से मिले निर्देशों के बाद अब लॉक डाउन-3 में दी गई छूट की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। दरअसल, वाराणसी सहित कोरोना संक्रमण से ज्यादा प्रभावित 15 जिलों में सख्ती का फरमान शासन की ओर से दिया गया है। वाराणसी में 10 मई से ही बाजार के समय में बदलाव करते हुए सुबह सात से दोपहर दो बजे तक किया गया है। यह कुछ मायने में प्रभावी है, मगर लॉक डाउन का पालन पूरी तरह नहीं हो रहा है। 20 अप्रैल के बाद वाराणसी में 50 से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में एक सप्ताह तक फिर से पूरी तरह लॉक डाउन की तैयारी की जा रही है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि अनावश्यक पास निरस्त कर दिए जाएं। हॉट स्पॉट रेड जोन में ढील न दी जाए और बैरिकेड के बाहर ही आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाकर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
शहर में अब डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग और पूल टेस्टिंग की तैयारी में है। हालांकि प्रदेश में सबसे ज्यादा जांच करने वालों में वाराणसी भी शामिल है और 26 हॉट स्पॉट में डोर टू डोर जांच पूरी कर ली गई है। अब नगर निगम सीमा में पूल टेस्टिंग की तैयारी है। इसके अलावा जिन फैक्ट्री आदि को अनुमति दी गई है वहां सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन कराया जाएगा।