वाराणसी में 1347 संक्रमित मिले, तीन महिलाओं मौत, कुल मृतकों की संख्या हुई 402
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अस्पतालों में भर्ती 3 महिलाओं की मौत के बाद अब मरने वाले का आंकड़ा 402 पहुंच गया है। इधर, अलग-अलग जगहों से सोमवार को 1347 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सोमवार को बीएचयू धन्वंतरि हॉस्टल, सुश्रुत हॉस्टल, आईएमएस बीएचयू और परिसर में 30 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बीएलडब्ल्यू के लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि रविवार को 1520 केस के मुकाबले मरीजों की संख्या कम रही।
कुल मरीजों की संख्या अब 31,088 हो गई है। वहीं, 22,920 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल एक्टिव 7766 मरीज हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में इंग्लिशिया लाइन निवासी 60 वर्षीय महिला, बीएलडब्ल्यू हास्पिटल में बजरडीहा निवासी 65 वर्षीय महिला और शुभम सद्भावना हास्पिटल लंका में भी सिगरा निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
जांच कराने वालों की उमड़ी भीड़
अब जांच कराने वालों की भीड़ भी हर दिन उमड़ रही है। सोमवार को बीएचयू सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक के बाहर, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, ईएसआईसी, काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य पर जांच के लिए लोगों की लंबी लाइन दिखी।
काशी विद्यापीठ पीएचसी पर दोपहर 12 बजे के बाद जांच बंद कर दी गई। जिन कर्मचारियों पर जांच की जिम्मेदारी थी, उन्हें कांटेक्ट ट्रेसिंग में जांच के लिए भेज दिया गया। ऐसे में लोग इंतजार करते रहे। बीएचयू में भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार को कुल 7447 लोगों की जांच हुई। 6120 की रिपोर्ट मिली।
तीन दिन में 675 ने जीती जंग
होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 3 दिनों में 675 लोगों ने जंग जीत ली है। शनिवार को 157 लोग स्वस्थ घोषित किए गए थे। रविवार को 215 लोग होम आइसोलेशन और एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को सबसे ज्यादा 303 लोग स्वस्थ हुए।
यहां मिले कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को बीएलडब्ल्यू, बीएचयू, बजरडीहा, अशफाक नगर, लंका, शिवपुर, महमूरगंज, सुंदरपुर, शिवपुर, भोजुबीर, लहरतारा, मंडुवाडीह, रविंद्रपुरी, भेलूपुर, सिगरा, पांडेपुर सहित अलग-अलग जगह से संक्रमित मिले हैं।