फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Controversy started regarding newly appointed Peethadheeshwar of Moolgadi Math Kabirchaura

वाराणसी: मूलगादी मठ के नव नियुक्त पीठाधीश्वर को लेकर विवाद शुरू, वसीयत के कागजात पेश कर लगाया आरोप

Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 29 Jun 2021 10:24 PM IST
सार

मठ में 25वें आचार्य महंत के नाम की घोषणा होने के बाद अब विवाद शुरू हो गया है। आचार्य अनिल दास ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कबीरचौरा मूलगादी मठ पर अपना दावा किया है।
 

विज्ञापन
Varanasi: Controversy started regarding newly appointed Peethadheeshwar of Moolgadi Math Kabirchaura
पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता करते आचार्य महंत अनिल दास व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मूलगादी मठ कबीरचौरा के नव नियुक्त पीठाधीश्वर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मूलगादी मठ कबीरचौरा में 25वें आचार्य महंत के नाम की घोषणा होने के बाद अब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। आचार्य अनिल दास ने मंगलवार को पराड़कर भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर कबीरचौरा मूलगादी मठ पर अपना दावा किया है।

विज्ञापन


आचार्य अनिल दास ने कहा कि वह मूलगादी मठ के 24वें महंत हैं, कबीर पथ परंपरा के अनुसार, इसकी घोषणा 14 अगस्त 2015 को हो चुकी है। महंत विवेक दास का गद्दी पर कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक दास को कोई हक नहीं है कि वह प्रमोद दास को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। इस मामले में जिलाधिकारी से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह कबीरचौरा मठ पर से विवेक दास का कब्जा हटवाएं।
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी के कबीरचौरा मूलगादी के उत्तराधिकारी प्रमोद दास को बनाया गया है। कबीर प्राकट्योत्सव पर महंत विवेक दास ने इसकी घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को कबीरचौरा मठ में सादगी से उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24वां पीठाधीश्वर होने का अनिल दास ने किया दावा

पीठाधीश्वर को लेकर शुरू विवाद के बीच अनिल दास ने वसीयत के कागजात पेश किए। उन्होंने कागजात दिखाते हुए कहा कि 23वें पीठाधीश्वर गंगा शरण शास्त्री ने उन्हें मूलगादी मठ कबीरचौरा का 24वां पीठाधीश्वर नियुक्त किया था। साल 2015 में उन्हें रजिस्टर्ड वसीयत सौंपी गई थी, जिसमें उन्हें 24वां महंत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। जिलाधिकारी ने सारी बातों को सुनने के बाद जांच कर न्याय का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed