फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Congress leader tweets video of rape victim in a bid to corner Yogi government, deleted after gritty

Varanasi: योगी सरकार को घेरने के चक्कर में कांग्रेस नेता ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का विडियो किया ट्वीट

Fri, 26 May 2023 12:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 26 May 2023 12:53 PM IST
सार

वाराणसी में कांग्रेस नेता ने फूलपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों द्वारा बनाया गया वीडियो ही ट्वीट कर दिया। ट्विटर पर किरकिरी होने के बाद कांग्रेस नेता को उनकी बड़ी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। इस बीच ट्विटर यूजर्स ने अजय राय की बड़ी गलती पर उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन
Varanasi: Congress leader tweets video of rape victim in a bid to corner Yogi government, deleted after gritty
अश्लील वीडियो देख जान दी

विस्तार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और वाराणसी निवासी पूर्व मंत्री अजय राय ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मसले पर घेरने के चक्कर में एक गंभीर चूक कर दी। उन्होंने वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों द्वारा बनाया गया वीडियो ही ट्वीट कर दिया। ट्विटर पर किरकिरी होने के बाद कांग्रेस नेता को उनकी बड़ी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। इस बीच ट्विटर यूजर्स ने अजय राय की बड़ी गलती पर उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Video Viral: सपा जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान, खुद की पार्टी को बता दिया 'गुंडई' वाली सरकार, सोशल मीडिया पर ट्रोल
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्वीट किया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जिला वाराणसी के पिंडरा विधानसभा का यह वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। ट्रिपल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।" इस ट्वीट के साथ अजय राय ने गैंगरेप के चार आरोपियों द्वारा पीड़िता का सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो भी पोस्ट कर दिया। गौरतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है और भारतीय दंड संहिता (IPC) में इसके लिए दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस की अजय राय के ट्वीट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके साथ ही अजय राय की ओर से भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनसे ऐसी बड़ी चूक कैसे और क्यों हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed