फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi congress

प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दिया आवास

Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi congress
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से आवास खाली कराए जाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बनारस के कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस महासचिव को अपना नया आवास देने की पेशकश की है। फिलहाल मकान पर प्रियंका गांधी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। एक दो दिन में नोटरी भी कर दी जाएगी। अभी तक इस मामले में प्रियंका गांधी की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के खोजवा के जीवधीपुर इलाके में रहने वाले पुनीत मिश्रा ने अपने दो मंजिला मकान को प्रियंका गांधी को देने की बात कही है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने घर के बाहर हाउस ऑफ प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया है। पुनीत मिश्रा पुराने कांग्रेसी नेता हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहले से कांग्रेस से जुड़े हैं। पुनीत ने हाल ही में अपना दो मंजिला मकान बनवा कर तैयार करवाया है। पुनीत का कहना है कि जिस तरह से प्रियंका को उनके सरकारी बंगले से अचानक से बाहर करने की बात केंद्र सरकार ने की है, वह राजनीति से प्रेरित है। उनके लिए बंगले की तलाश भले की जा रही हो लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक होने के कारण वह उन्हें अपना घर देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

पुनीत ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर भी प्रियंका गांधी के नाम की नेम प्लेट लगा दी है। मकान को उन्होंने उस हिसाब से तैयार भी करवा दिया है। घर के अंदर प्रवेश के साथ ही एक ऑफिस तैयार करवाया गया है। इसमें राजीव गांधी और महात्मा गांधी की तस्वीर लगवा दी गई है। अंदर एक बड़ा हॉल है जिसमें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बचपन की तस्वीरें लगाने की तैयारी चल रही है। नीचे के फ्लोर पर एक वेटिंग रूम भी मौजूद है जबकि ऊपर वाले फ्लोर पर दो बेडरूम हैं। एक मास्टर बेडरूम और एक दूसरा बेडरूम है जो प्रियंका के परिवार के लिए रिजर्व रखा गया है। पुनीत भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के रिश्तेदार भी हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री के भाई की पुत्रवधू अमृता पांडेय ने भी प्रियंका को आवास देने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed