{"_id":"60d6c9e604b8d674c07553e9","slug":"varanasi-commissionerate-acp-kotwali-peshkar-daughter-selected-in-iim-she-will-study-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कमिश्नरेट: एसीपी कोतवाली के पेशकार की बेटी का आईआईएम में चयन, जम्मू में करेगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कमिश्नरेट: एसीपी कोतवाली के पेशकार की बेटी का आईआईएम में चयन, जम्मू में करेगी पढ़ाई
Sat, 26 Jun 2021 12:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:31 PM IST
सार
कोतवाली सर्किल में एसीपी के पेशकार नरेंद्र सिंह की बेटी की इस उपलब्धि पर एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बुके देकर पेशकार का सम्मान किया औऱ शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
पेशकार नरेंद्र सिंह को एसीपी कोतवाली ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के कोतवाली सर्किल में हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह की बेटी ऋतु सिंह का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में दाखिला हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि संघर्षरत जीवन में सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उनकी बेटी से पहले बेटा नवनीत कुमार सिंह भी आईआईएम जम्मू से पास होकर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
कोतवाली सर्किल में एसीपी के पेशकार नरेंद्र सिंह की बेटी की इस उपलब्धि पर एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बुके देकर पेशकार का सम्मान किया औऱ शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि एक संघर्षशील जीवन के लिए अपने बच्चों की सफलता से बड़ा और क्या उपहार हो सकता है।
विज्ञापन
मूलरूप से कैमूर जिले (बिहार) के रामगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह वाराणसी के चितईपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ऋतु की प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर और वाराणसी में हुई। गाजियाबाद से बीटेक के बाद बेटी ने कैट की तैयारी की और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से इस बार आईआईएम जम्मू में पीजीडीएम पाठ्यक्रम के लिए दाखिला हो गया।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली के पेशकार की बेटी का आईआईएम में चयन
- फोटो : अमर उजाला
यह पेशकार के परिवार के लिए अनूठा क्षण है, जब उनकी दोनों संतान आईआईएम से प्रबंधन की डिग्री हासिल करेंगे। उनकी सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
अब कू एप पर भी पुलिस कमिश्नरेट
सोशल मीडिया के सहारे अनगिनत समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करा रही कमिश्नरेट पुलिस अब कू एप पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कू एप के माध्यम से भी कमिश्नरेट पुलिस अब सोशल मीडिया से जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि इस समय तेजी से लोग कू एप पर जुड़ रहे हैं।