फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Commission sent guidelines for counting of votes on 2 May 

वाराणसी: दो मई को होने वाली मतगणना के लिए आयोग ने भेजी गाइडलाइन 

Fri, 23 Apr 2021 11:20 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Apr 2021 11:20 AM IST
सार

  • आज शाम सभी अधिकारियों की होगी बैठक
  • मतगणना स्थल पर मेडिकल टीम एव एम्बुलेंस उपलब्ध हो

विज्ञापन
Varanasi: Commission sent guidelines for counting of votes on 2 May 
यूपी पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो मई को होने वाली मतगणना के लिए गाइडलाइन भेज दी है। इसकी तैयारियों को लेकर आज शाम राइफल क्लब में सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। 8 ब्लाकों पर होने वाली मतगणना के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता सीडीओ मधुसूदन हुल्गी करेंगे।

विज्ञापन


गाइड लाइन में कहा गया कि मतगणना स्थल पर उपलब्ध कमरों की संख्या, गणना के लिए टेबल की संख्या , मतगणना एजेंटों को बैठने की व्यवस्था , आरक्षित मतगणना कर्मियों की बैठने की व्यवस्था कराएं। एक न्याय पंचायत में 15 से अधिक मतदान स्थलों की सूचना भेजें । मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करें। 
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर मेडिकल टीम एव एम्बुलेंस उपलब्ध हो। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतगणना में परिणाम आने के साथ आयोग को तत्काल सूचित किया जाएगा। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed