फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

कोर्ट नहीं मध्यस्थता से सुलझेंगे व्यापारियों के विवाद

Mon, 11 May 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। लॉकडाउन खुलने के बाद आने वाली व्यापारिक चुनौतियों पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने रविवार को वेबिनार के जरिए चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों के बीच लड़ाई झगड़े को कोर्ट कचहरी तक न ले जाकर बल्कि आपसी मध्यस्थता से दूर करने को लेकर कॉउन्सिल फॉर आर्बिट्रेशन एंड मेडिएशन की स्थापना की गई। वेबिनार के जरिए महानगर उद्योग व्यापार समिति सहित देश भर की 75 व्यापारिक संगठनों ने इसका समर्थन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बताया कि दो व्यापारियों के बीच उत्पन्न व्यापारिक विवाद को बिना कोर्ट कचहरी, बिना वकील की सहायता से निपटारे का सबसे उपयुक्त माध्यम आर्बिट्रेशन यानी मध्यस्ता है। आर्थिक विवाद की स्थिति में पुलिस व कोर्ट कचहरी के अलावा कोई सहारा नहीं होता है, लेकिन पुलिस कार्यवाही व जटिल कानूनी धाराओं में उलझनों के डर से अधिकांश व्यापारी पुलिस कोर्ट कचहरी से दूर रहते हैं। इस प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कॉउंसिल बनाया गया। वेबिनार में अशोक जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, नीरज पारिख, सीएच कृष्णा, वीके बंसल, जयेंद्र तन्ना, कांतिलाल सांघवी आदि देश के अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed