{"_id":"66b84806d8b11ce44e04ef18","slug":"varanasi-cantt-station-route-of-four-pairs-of-trains-passing-through-changed-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का बदला मार्ग, पढ़ें- क्या है पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का बदला मार्ग, पढ़ें- क्या है पूरा प्लान
Sun, 11 Aug 2024 10:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:41 AM IST
सार
वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग स्थायी रूप से बदला गया है। इन ट्रेनों में गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस, गाजीपुर-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों का स्थायी रूप से मार्ग बदल गया है। 11 दिसंबर से गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस, 12 दिसंबर से गाजीपुर-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस, 9 दिसंबर से गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस और 10 दिसंबर से वाराणसी-इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस जंघई मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ सुलतानपुर होकर आगे जाएगी। वहीं, रामेश्वरम से 21 और 28 अगस्त को चलने वाली 22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस तिरुचिरापल्ली-वृद्धाचलम के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर जन औषधि केंद्र खुलेगा
जल्द सिटी स्टेशन, देवरिया सदर, बलिया, छपरा स्टेशन पर भी जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र निर्माण का कार्य प्रगति पर है। डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य उद्देश्य यह है कि यात्रियों को सस्ती कीमत दवाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन
सहायक लेखाधिकारी का हुआ तबादला
नगर निगम के सहायक लेखाधिकारी राजीव कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें लखनऊ नगर निगम में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। उनका यह तबादला विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया है।
विज्ञापन