{"_id":"6ae20a773b8c4e44500f1355","slug":"varanasi-businessman-beaten-over-extortion-demand-police-accused-of-taking-action-against-victim-instead-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रंगदारी को लेकर व्यापारी को पीटा, पुलिस पर पीड़ित पर ही कार्रवाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रंगदारी को लेकर व्यापारी को पीटा, पुलिस पर पीड़ित पर ही कार्रवाई करने का आरोप
Wed, 28 Oct 2026 08:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:15 PM IST
सार
वाराणसी जिले में रंगदारी को लेकर व्यापारी से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की पत्नी बबीता गुप्ता ने कोतवाली थाने में दो नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंगदारी न देने पर लोहा कारोबारी श्याम जी गुप्ता से मारपीट के मामले में पीड़ित की पत्नी बबीता गुप्ता ने कोतवाली थाने में दो नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बबीता गुप्ता के अनुसार, उनके पति श्याम जी गुप्ता लोहे का कारोबार करते हैं। 26 अक्तूबर को दो युवकों ने उनकी दुकान पर आकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
सोमवार शाम को श्याम जी गुप्ता अपने टोटो चालक के साथ बक्सा लेकर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय विशाल सेठ और रितेश सिंह ने बाइक से उन्हें टक्कर मारी। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि रंगदारी न देकर उन्होंने उन्हें हल्के में लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने फोन करके अपने 10-15 अन्य सहयोगियों को बुला लिया। बबीता गुप्ता ने बताया कि जन दबाव और अधिवक्ता के दबाव के कारण पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया। उनके पुत्र को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनके पति बार-बार पुलिस को रंगदारी मांगने की घटना बताते रहे थे। कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन