फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Buffalo and herder killed after being hit by train family faces financial crisis village in mourning

वाराणसी: भैंस और पशुपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार के सामने आर्थिक संकट; गांव में शोक

Fri, 28 Aug 2026 07:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 07:26 PM IST
सार

जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक रामसागर राजभर और उनकी भैंस की मौत हो गई। ट्रैक पर पहुंची भैंस को बचाने के प्रयास में रामसागर भी ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Varanasi Buffalo and herder killed after being hit by train family faces financial crisis village in mourning
ट्रेन की चपेट में आकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में शुक्रवार देर शाम रेलवे ट्रैक के पास भैंस को बचाने के प्रयास में पशुपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में भैंस की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सजोई गांव निवासी रामसागर राजभर (61) शुक्रवार देर शाम रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से भदोही की ओर ट्रेन जा रही थी। ट्रेन आने की आवाज सुनकर भैंस अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। भैंस को ट्रैक पर जाता देख रामसागर उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेन वहां पहुंच गई। रामसागर भैंस को हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि रामसागर और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना जंसा पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मातम

सूचना पाकर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी आराजी लाइन पशु चिकित्सा विभाग को भी दी। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी को भैंस की मौत की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

हादसे की खबर रामसागर के परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों के अनुसार, रामसागर दो पुत्रों के पिता थे और पशुपालन तथा खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

घटना के बाद सजोई गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण हादसे को लेकर काफी दुखी हैं। थाना अध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पशुपालन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed