फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi budget of ₹1 million yet mosquitoes have not reduced in 100 wards

मच्छरों का आतंक: वाराणसी में 10 लाख बजट, फिर भी 100 वार्डों में कम नहीं हुए मच्छर; डेंगू- मलेरिया का खतरा

Sat, 22 Nov 2025 10:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Nov 2025 10:42 AM IST
सार

Varanasi News: ठंड बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। शहर के 100 वार्डों में मच्छर कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में नवविस्तारित इलाकों सहित शहर में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Varanasi budget of ₹1 million yet mosquitoes have not reduced in 100 wards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दस लाख बजट के बाद भी 100 वार्डों में मच्छर कम नहीं हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। ज्यादा दिक्कत नवविस्तारित इलाकों से आ रही है। यहां रहने वालों के अनुसार यहां मच्छरों की भरमार है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां फॉगिंग नियमित करने की आवश्यकता है। लेकिन, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


हर वार्ड के लिए एक फॉगिंग मशीन की व्यवस्था के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कई खाली प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। इससे मच्छरों के बढ़ने के साथ ही डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले दिनों नगर निगम से 50 हॉटस्पॉट चिह्नित किए थे। जहां पार्षदों की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है। हर वार्ड के लिए 2 लीटर डीजल और 2 लीटर पेट्रोल की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसका नंबर 1533 है। इस पर शिकायतें दर्ज की जाती हैं। इसके बाद क्षेत्र में मशीन भेजकर फॉगिंग कराई जा रही है। गलियों और उन जगहों पर जहां बड़ी गाड़ियां या ड्रोन नहीं पहुंच पाएंगे। वहां छोटी गाड़ी से फॉगिंग होगी। इस बार केमिकल में भी बदलाव किया गया है। जिससे लार्वा को भी खत्म किया जा सकेगा। गाड़ियों पर फॉगिंग मशीनें लगाकर गलियों में भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस की गोली से घायल बदमाश ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का है आरोपी

विज्ञापन

जोन के अधिकारियों को दी गई फाॅगिंग की जिम्मेदारी

मलेरिया विभाग के साथ हाल ही में बैठक की गई थी। ड्रोन से भी दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। नगर निगम के पास पहले से ही तीन ड्रोन हैं। हाल ही में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जोन के अधिकारियों को फॉगिंग की जिम्मेदारी दी है ताकि हर वार्ड की निगरानी बेहतर तरीके से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed