फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi boy Ujjawal win awards in dada saheb film festival

दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में बनारस के उज्जवल ने कमाया नाम, मिला ये अवार्ड

Wed, 02 May 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 May 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
varanasi boy  Ujjawal win awards in dada saheb film festival
शार्ट फिल्म अक्कड़ बक्कड़ के लिए मिला सिनेमा फॉर द एक्सीलेंस अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
आठवें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2018 में काशी के उज्ज्वल पांडेय ने अवार्ड जीतकर बनारस का नाम किया है। इस फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्म सेक्शन में बनारस के फिल्मकार उज्जवल पांडेय द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म ‘अक्कड़ बक्कड़’ को बेस्ट फिल्म ,बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट स्क्रिप्ट तीनों कैटगरी में ‘सिनेमा फॉर द एक्सीलेंस’ अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के के जन्मदिवस पर 30 अप्रैल 2011 में शुरू किए इस फिल्म फेस्टिवल का आठवां संस्करण 29 अप्रैल को मुंबई में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल में प्रोफेशनल फिल्म निर्माताओं के साथ नए और युवा फिल्म निर्माताओं को प्रतिभाग के लिए समान अवसर दिया जाता है। इस क्रम में काशी के उज्ज्वल पांडेय को उनकी डॉक्यूमेंट्री के लिए तीन अवार्ड दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वल की अक्कड़ बक्कड़ मनोरंजन आधारित लघु फिल्म है जिसकी शुरुआत हॉरर से होती है। फिल्म का आइडिया, कहानी, स्क्रिप्ट लेखन और निर्देशन उज्जवल पांडेय का है। उज्ज्वल कहते हैं कि उनका चार साल पुराना ख्वाब आज सच हो गया।

उन्हाेंने बताया कि पिछले दिनों उनकी ये शार्ट फिल्म और मेघा का चयन फ्रांस व लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हुआ है। मेघा एक मूक बधिर बच्चों पर आधारित फिल्म है।

उज्ज्वल की सौ से अधिक शार्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री यू-ट्यूब पर मौजूद है। इसमें ब्यूटीफुल खास है। इसके दर्शकों की संख्या यू-ट्यूब पर 46 लाख के ऊपर है। भोजपुरी लघु फिल्म कोहबर को साठ हजार से अधिक दर्शक देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed