फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi body election BJP mayor candidate name final today

निकाय चुनाव: भाजपा में मेयर पद के दावेदारों की धड़कनें तेज, उल्टी गिनती शुरू

Thu, 02 Nov 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
varanasi body election BJP mayor candidate name final today
डेमो - फोटो : डेमो
निकाय चुनाव में मेयर पद की दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। आज मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची लखनऊ से जारी हो सकती है। निकाय चुनाव प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने पैनल बनाकर नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है।
विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों के नाम पर प्रदेश नेतृत्व के साथ स्थानीय पदाधिकारियों की चर्चा भी हुई है। इधर, लखनऊ से बनारस लौटे पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में नाम फाइनल हो गया है, बस घोषणा नहीं की गई। 
विज्ञापन


प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले संघ और भाजपा के नेता अपनी पसंद के दावेदार को टिकट दिलाने की जुगत में दिन-रात एक किए हुए हैं। दावेदार तो टिकट पाने के लिए जी-जान लगाए ही हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने जिन नामों पर मुहर लगा दी है, उन्हें फोन से सूचित भी किया गया है और सख्त हिदायत दी गई है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के पहले वे अपने नाम की चर्चा न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि संघ के पदाधिकारी जायसवाल वर्ग की महिला उम्मीदवार के पक्ष में हैं जबकि भाजपा नेता पटेल वर्ग की दावेदार को प्रत्याशी घोषित किए जाने की कोशिश में जुटे हैं। माना जा रहा है कि पहली सूची में ही बनारस के मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जा सकती है। 

भाजपा इस इंतजार में भी है कि पहले सपा की सूची घोषित हो ताकि उसके मुकाबिल अपना प्रत्याशी चुनावी समर में उतारा जा सके। चर्चा है कि सपा और भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक ही दिन हो सकती है। बनारस नगर निगम, नगर पंचायत गंगापुर और रामनगर पालिका के 128 पदों के लिए 384 नामों का पैनल बनाया गया था। 

मेयर प्रत्याशी के भव्य नामांकन की तैयारी में भाजपा

varanasi body election BJP mayor candidate name final today
bjp - फोटो : FILE PHOTO
पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी का नामांकन भव्य रूप से करने की तैयारी में है। नामांकन के जरिए पार्टी विपक्षियों पर दबाव बनाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नामांकन के दौरान केंद्र और राज्य के मंत्रियों के अलावा संगठन के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

उधर, पार्टी हाईकमान ने आदर्श आचार संहिता का ख्याल रखने की हिदायत भी दी है। नामांकन जुलूस भारत माता मंदिर, अंबेडकर पार्क, स्वामी विवेकानंद प्रतिमा मिंट हाउस नदेसर से निकालने पर मंथन चल रहा है। टिकट फाइनल होते ही आलाकमान के निर्देशों के मुताबिक नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed