{"_id":"6381ac65451bd82a3d26e913","slug":"varanasi-boat-accident-varanasi-police-commissioner-asked-the-victims-of-the-boat-accident-in-telugu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi boat accident: नाव हादसे के पीड़ितों से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने तेलुगू में पूछा हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi boat accident: नाव हादसे के पीड़ितों से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने तेलुगू में पूछा हालचाल
Sat, 26 Nov 2022 11:34 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:34 AM IST
सार
वाराणसी में नाव की घटना के बाद काशी के पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से बातचीत की। सभी पीड़ित आंध्र के राजामंद्री जिले के निवासी हैं। पुलिस कमिश्नर ने अपनी मातृ भाषा तेलुगू में कई लोगों से बातचीत की। घायलों के इलाज के लिए बीएचयू के डॉक्टर्स से भी बातचीत की।
विज्ञापन
काशी के CP ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से किया संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में आज सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। जिसमें दक्षिण भारत के 34 पर्यटकों को डूबने से बचा लिया गया। घटना के बाद काशी के पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से बातचीत की। सभी पीड़ित आंध्र के राजामंद्री जिले के निवासी हैं। पुलिस कमिश्नर ने अपनी मातृ भाषा तेलुगू में कई लोगों से बातचीत की। घायलों के इलाज के लिए बीएचयू के डॉक्टर्स से भी बातचीत की। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि शनिवार सुबह 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बच गई। दरभंगा घाट के सामने से उस पार रेती पर जाते समय नाव में पानी भरने से नाव का संतुलन बिगड़ा और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तुरंत आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पहुंची और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसमें दो यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। दोनों पति-पत्नि हैं। जिन्हें बीएचयू में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि अब पी आदिनारायण और पी विजया की हालत सामान्य है और उनको इमरजेंसी से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने नाविक को हिरासत में लिया है। सभी यात्रियों को दूसरे नाव से गंतव्य को भेजा गया।