फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Boat accident in Ganga sailors trap over modern NDRF Equipment

नाव हादसा: एनडीआरएफ के आधुनिक उपकरणों पर भारी पड़ा नाविकों का जाल

Tue, 08 Dec 2020 02:06 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Boat accident in Ganga sailors trap over modern NDRF Equipment
जानकी घाट के सामने सोमवार को खोजबीन करते नाविक। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में भदैनी घाट के सामने रविवार शाम गंगा में नाव डूबने के बाद लापता हुए चार युवकों की खोजबीन के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होकर एनडीआरएफ के 20 से ज्यादा जवान घाट पहुंचे। हालांकि इन जवानों के उपकरण और सूझबूझ सोमवार को 18 घंटे बाद भी काम नहीं आई।

विज्ञापन


स्थानीय नाविकों ने गंगा में अपना जाल डाल कर सोमवार को चार युवकों का शव बाहर निकाला। इसे लेकर भदैनी और आसपास के गंगा घाटों में खासी चर्चा रही। लोगों का कहना था कि गंगापुत्र ही गंगा को अच्छे से समझते हैं। उनके अलावा काशी में गंगा में किसी की सूझबूझ काम नहीं आती है। वहीं, इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि नाविक भरत साहनी, संतोष,  सरोज, गजानंद, कल्लू, पप्पू, नीरज, अरुण, गुड्डू, विष्णु, प्रमोद आदि ने निःस्वार्थ भाव से इस घटना में पुलिस की बहुत मदद की है। इन सभी नाविकों को जिलाधिकारी और एसएसपी से पुरस्कार दिलाने के लिए जल्द ही संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed