{"_id":"5fce9091c0cabb54b357f14f","slug":"varanasi-boat-accident-11-people-of-three-different-groups-were-seated-seven-were-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नाव हादसा: तीन अलग-अलग ग्रुप के 11 लोग बैठे थे, बचाए गए थे सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नाव हादसा: तीन अलग-अलग ग्रुप के 11 लोग बैठे थे, बचाए गए थे सात
Tue, 08 Dec 2020 02:00 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में भदैनी घाट के सामने गंगा में जो ओवरलोड नाव डूबी उसमें नाविक के अलावा तीन अलग-अलग ग्रुप के नौ युवक और दो युवतियां बैठी थी। एक ग्रुप में विशाल सिंह, अभिषेक मौर्य, विशाल सोनकर, सौम्या और सुंदरपुर क्षेत्र की एक छात्रा थी। इनमें से विशाल सोनकर और दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जबकि, अभिषेक और विशाल सिंह लापता हो गए थे। विशाल और अभिषेक दोनों का शव सोमवार को बरामद किया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरा ग्रुप चार युवकों का था। यह सभी बड़ी गैबी निवासी विकास शर्मा, अतुल सिंह, योगेश कुमार और सुनील कुमार थे। चारों सोमवार की शाम अस्सी पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह सकुशल हैं। रविवार को वह इतना डर गए थे कि गंगा से बाहर निकाले जाते ही चुपचाप अपने घर चले गए थे। नाव में सबसे आखिरी में बैठने वाला तीसरा ग्रुप शाहिद जुनैद और शाहनवाज का था। शाहिद और शाहनवाज का भी शव सोमवार को बरामद किया गया है। नाविक मनोज भी सुरक्षित है।
विज्ञापन