फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi become first in UP where lady anti romeo squad

यूपी का पहला शहर बनारस जहां हुआ लेडी एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन

Mon, 30 Apr 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
varanasi become first in UP  where lady anti romeo squad
डीजीपी बोले, प्रदेश में पहला जिला जहां ऐसे स्क्वॉड का हुआ गठन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शोहदों से निबटने के लिए लेडी एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। रविवार को पुलिस लाइन से 30 सदस्यीय महिला कांस्टेबल के 15 मोटरसाइकिल दस्ते को डीजीपी ओपी सिंह ने  हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी जिले में लेडी एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया है। गुलाबी रंग का हेलमेट पहन कर बाइक चलाती हुई यह महिला कांस्टेबल शहर के प्रमुख बाजारों, कॉलेज, मॉल और पार्कों के आसपास चक्रमण कर शोहदों की गतिविधियों पर निगाह रखेंगी और इलाकाई थाने की पुलिस की मदद से कार्रवाई कराएंगी। जल्द ही इस दस्ते में महिला कांस्टेबल की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


डीजीपी ने इस दौरान पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ओपेन जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्थानांतरित होकर गैर जनपद जाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत न आने के उद्देश्य से बनाए गए आठ कमरे के ट्रांजिट हॉस्टल और चिल्ड्रेन पार्क का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा पुलिसकर्मियों की आवास सहित अन्य समस्याओं का सिलसिलेवार समाधान कराया जा रहा है और इस संबंध में लगातार प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुबह ग्राउंड में आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए ओपेन जिम और उनके बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क का बनाया जाना अच्छा कार्य है। 

आमजन के दिल में जगह बनाए पुलिस

varanasi become first in UP  where lady anti romeo squad
यूपी पुलिस

डीजीपी ने पुलिस लाइन में कहा कि पुलिस द्वारा बनाए गए बेहतर माहौल के कारण लखनऊ में देश और दुनिया के इनवेस्टर जुटे। हमारा प्रयास अब यह होना चाहिए कि हमारी जगह आमजन के दिल में हो।

इसके लिए हमें अपनी कार्यशैली से लेकर हर जगह हमेशा बेहतर करने की जरूरत है। युवा पुलिसकर्मी अपने व्यवहार और कार्य से देश भर में यूपी पुलिस की छवि बेहतर बनाएंगे, इसका पूरा विश्वास है।

अदालत में पेश होकर रवाना होंगे लखनऊ
डीजीपी सोमवार को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) की अदालत में 31 वर्ष पुराने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गवाही देने के लिए पेश होंगे। इसके बाद वो लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed