फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi-Ballia roadways bus service only one bus is running three days a week

यूपी: वाराणसी-बलिया रोडवेज बस सेवा पर संकट, सप्ताह में तीन दिन सिर्फ एक ही बस चल रही

Tue, 28 Sep 2021 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Sep 2021 01:39 PM IST
सार

बलिया के लिए रोडवेज बस सेवा बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। सप्ताह में इस रूट पर सिर्फ एक ही बस संचालित हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर के समय तीन बसों का हर दिन संचालन होता था।

विज्ञापन
Varanasi-Ballia roadways bus service only one bus is running three days a week
यूपी रोडवेज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के कैंट रोडवेज से बलिया के लिए बस सेवा बंद होने की कगार पर है। एक सप्ताह में मात्र दो से तीन दिन ही बलिया के लिए बस चलाई जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर के समय रोजाना तीन बसें संचालित की जाती थीं। यह सेवा गाजीपुर से इसूपुर, मोहम्मदाबाद होते हुए बलिया जाती थी। बीते तीन माह से अब सिर्फ एक बस ही संचालित हो रही है। बस के अभाव में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रोडवेज के पास कुल 521 बसें हैं। जिसमें से 85 बसें खराबी की वजह से सरेंडर की गई हैं। इनमें से 25 बसों को इसी माह के अंत तक ऑन रोड किए जाने का दावा किया गया है। व्यवस्थाओं के अभाव में बसों का संचालन बाधित हो रहा है। फिट बसों की कमी की वजह से कई रूटों पर परिचालन बाधित हो रहा है। दूसरी ओर बसों के परिचालन के सवाल पर यात्रियों की मांग और आय में कमी का हवाला देकर बात टाल दी जाती है।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि 85 बस सरेंडर हैं। जरूरत के हिसाब से बलिया रूट पर बसें लगाई जा रही हैं। मरम्मत के बाद नियमित सेवा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed