फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi airport nine flights cancelled and 62 delayed many train also delayed at Varanasi railway station

कोहरे का असर: इस सीजन में पहली बार वाराणसी एयरपोर्ट पर रद्द हुईं नौ उड़ानें, 62 लेट; कई ट्रेनें भी रहीं लेट

Tue, 23 Dec 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

Varanasi News: कोहरे और ऑपरेशनल कारणों से वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान रहे। 

विज्ञापन
Varanasi airport nine flights cancelled and 62 delayed many train also delayed at Varanasi railway station
घने कोहरे ने यात्रा में बाधा डाली। - फोटो : ANI

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को मौसम और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार को नौ उड़ानें रद्द रहीं। 62 उड़ानें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ। ठंड में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


इंडिगो की हैदाराबाद-वाराणसी-हैदराबाद उड़ान, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू उड़ान और इंडिगो की ही मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान को रद्द कर दिया गया। लेट से आने-जाने वाले विमानों की संख्या ने भी अब तक के रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन


सोमवार को 62 उड़ानें लेट से आई और रवाना हुईं। इनमें बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू 5 घंटे 41 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 4 घंटे 16 मिनट, अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2 घंटे 23 मिनट देर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Rajghat Bridge: काशीवासियों ध्यान दें, राजघाट पुल कल से नो व्हीकल जोन, पैदल ही जा सकेंगे लोग

Trending Videos

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 9 घंटे 20 मिनट लेट, सुबह 8.5 की जगह शाम 5.15 पर पहुंची

कोहरे ट्रेनों को प्रभावित कर रहा है। सोमवार को भी असर देखने को मिला। सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 9 घंटे 20 मिनट लेट रही। ट्रेन के वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 8.05 था, लेकिन लेट होने के कारण शाम 5.15 पर पहुंची। 8 अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं। 

कैंट स्टेशन के पूछताछ केंद्र से मिली सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22436 नई दिल्ली से चलकर वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 2.15 घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे की जगह शाम 4.15 पर पहुंची। ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा 5 मिनट की देरी से सुबह 4.40 बजे की जगह सुबह 5.45 पर आई। ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटा 20 मिनट की देरी से रात 2.35 की जगह सुबह 5.45 बजे पहुंची। 

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 2 घंटा 50 मिनट की देरी से सुबह 6.10 की जगह सुबह 9 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की जगह शाम 5.15 बजे पहुंची। यह ट्रेन सर्वाधिक 9 घंटा 20 मिनट लेट रही। ऐसे ही लोकमान्य तिलक से चलकर वाराणसी आने वाली 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.25 बजे से 1 घंटे लेट होकर 1.25 बजे वाराणसी स्टेशन आई।

11071 कामायनी एक्सप्रेस शाम के 7:45 बजे की जगह 2 घंटा 15 मिनट की देरी से रात 10.00 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। देहरादून से आने वाली 12370 कुंभ एक्सप्रेस दोपहर 1.10 की जगह 5 घंटा 50 मिनट देर होकर शाम 7 बजे पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed