फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajghat bridge will be no-vehicle zone from tomorrow only pedestrians will be allowed in Varanasi

Rajghat Bridge: काशीवासियों ध्यान दें, राजघाट पुल कल से नो व्हीकल जोन, पैदल ही जा सकेंगे लोग

Tue, 23 Dec 2025 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:09 AM IST
सार

वाराणसी में राजघाट पुल कल से नो व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान लोग पैदल ही जा सकेंगे। पुल पर मरम्मत का काम होना है इसलिए ये निर्णय लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Rajghat bridge will be no-vehicle zone from tomorrow only pedestrians will be allowed in Varanasi
राजघाट पुल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट मरम्मत कार्य के दौरान सिर्फ पैदल वाले ही आवाजाही कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। इस दौरान दोपहिया, तीन, चार पहिया वाहनों की आवाजाही रामनगर-सामनेघाट पुल और अन्य मालवाहक, ट्रैवलर, स्कूली बसों की आवाजाही रामनगर टेंगरा मोड़ बाईपास की ओर से होगी। 

विज्ञापन


24 दिसंबर के बाद यातायात पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान कभी भी लागू कराया जा सकता है। वहीं, यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी और संबंधित थानों की पुलिस की ओर से व्यवस्थित डायवर्जन रूट समेत अन्य बिंदुओं पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में 50 से ज्यादा धार्मिक स्थलों के कुछ हिस्से का होता है व्यवसायिक इस्तेमाल; शुरू किया गया सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि राजघाट पुल पर डायवर्जन को लेकर दो से तीन दिन के अंदर नया आदेश जारी हो सकता है। संबंधित विभागों से बातचीत चल रही है। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि रामनगर-सामनेघाट पुल पर अत्यधिक यातायात का दबाव न हो। इस लिहाज से बाईपास की तरफ बड़ी गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा। 

छोटे वाहनों, एंबुलेंस समेत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जाने वाले वाहनों को लौटूवीर पुलिया अंडरपास से रविदास मंदिर होकर बीएचयू, भगवानपुर मार्ग की ओर से निकाला जाएगा। डाफी टोल प्लाजा, मूड़ादेव मार्ग, हाइवे स्थित अमरा अखरी के रास्ते से अन्य वाहनों की आवाजाही होगी। कोतवाली, लंका और रामनगर सर्किल के अधिकारियों के साथ सुगम यातायात का खाका खींचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed