फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Airport ranks third in india in passenger facilities and good atmosphere

Varanasi Airport: यात्री सुविधाओं में देश में तीसरे नंबर पर वाराणसी एयरपोर्ट, विश्व में मिला 43वां स्थान

Sat, 16 Mar 2024 08:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2024 08:27 AM IST
सार

एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी को लेकर साल 2023 की आखिरी तिमाही में हुए सर्वेक्षण में वाराणसी देश में तीसरे नंबर पर है। वहीं विश्व में 43वां स्थान मिला है। चेन्नई एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर है। जबकि पहले नंबर पर इंदौर एयरपोर्ट है। 

विज्ञापन
Varanasi Airport ranks third in india in passenger facilities and good atmosphere
varanasi airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और माहौल देने में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को देश में तीसरा स्थान और विश्व में 43वां स्थान मिला है। देश में पहले नंबर पर इंदौर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी को लेकर साल 2023 की आखिरी तिमाही में हुए सर्वेक्षण के दौरान यह उपलब्धि मिली है। चेन्नई एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


हालांकि चेन्नई और वाराणसी 4.90 अंक के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन विश्व रैंकिंग में वाराणसी से ऊपर रहने के कारण चेन्नई को दूसरा स्थान मिला है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को मुहैया होने वाली सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ओर से एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) के बारे में सर्वे कराया जाता है। 
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक आखिरी तिमाही सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट को 4.90 की रेटिंग मिली है। वर्ष 2022-23 में 4.97 अंक के साथ वाराणसी एयरपोर्ट प्रथम स्थान पर था। उस लिहाज से वाराणसी एयरपोर्ट शीर्ष स्थान से दो अंक लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का दावा है कि कि अगले वर्ष हम फिर से शीर्ष पर काबिज रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में इंदौर, गोवा, अमृतसर, वाराणसी के अलावा कोलकाता, रायपुर, कालीकट, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, चेन्नई, श्रीनगर आदि एयरपोर्ट शामिल थे। सर्वे के दौरान यात्रियों से एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया था, जिसमें एयरपोर्ट पर वाहन सुविधा, पार्किंग और शुल्क चेकिंग और सुरक्षाकर्मियों की दक्षता और उनका व्यवहार सुरक्षा जांच और जांच में लगने वाला समय टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, खाने पीने की सुविधाएं शामिल थी। 

इसके अलावा बैंक एटीएम, शॉपिंग, इंटरनेट वाईफाई, बाथरूम टॉयलेट, टर्मिनल की स्वच्छता, एयरपोर्ट का वातावरण, पैकेज डिलिवरी सिस्टम समेत कुल 35 सवालों का एक फीडबैक फॉर्म भरा गया था, जिस का सत्यापन एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल टीम द्वारा किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी और चेन्नई एयरपोर्ट की रैंकिंग बराबर है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में चेन्नई हमसे आगे निकल गया। अगली बार हमारी कोशिश रहेगी कि हम प्रथम स्थान पर काबिज हों। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed