फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi administration remained on high alert in view of CM Yogi possible inspection of Manikarnika Ghat

Varanasi: मणिकर्णिका नहीं आए सीएम, धरी रह गई तैयारियां; संभावित निरीक्षण को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

Sat, 17 Jan 2026 11:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद के बीच वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी के संभावित निरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। हालांकि सीएम मणिकर्णिका नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Varanasi administration remained on high alert in view of CM Yogi possible inspection of Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट पर निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका को लेकर सियासत गरम रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अंदेशा था कि मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण कर सकते हैं, लेकिन वह वहां नहीं गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुबह 9 बजे से ही निर्माण स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से मैदागिन, चौक, मणिकर्णिका घाट मार्ग और गोदौलिया चौराहे पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन


सीएम योगी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी और सख्त कर दी गई। घाट पर अधिकारी तैनात रहे और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। हालांकि, दर्शन–पूजन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान कर गए, जिससे मणिकर्णिका घाट पर प्रशासन की तमाम तैयारियां निष्फल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्यों के दौरान मढ़ी और मूर्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया था। प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वायरल वीडियो एआई जनरेटेड है और किसी भी मूर्ति को क्षति नहीं पहुंची है। ड्रिलिंग के दौरान हुए कंपन से कुछ कलाकृतियों को नुकसान हुआ, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर संरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed