फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi administration can not take action against land mafia

सीएम योगी के आदेश के बाद भी बड़े भू-माफिया पर कार्रवाई से बच रहा वाराणसी प्रशासन

Mon, 14 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 14 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
varanasi administration can not take action against land mafia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त हों लेकिन काशी में उनके निर्देशों का मखौल उड़ाया जा रहा है। कहने को वाराणसी जिला प्रशासन ने राजातालाब में 60, सदर में 50 और पिंडरा में 52 भू-माफियाओं की सूची तैयार की और शनिवार-रविवार दो दिन अभियान चलाया लेकिन अब तक किसी बड़े कब्जेदार पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पूरा अभियान कब्जेदारों को नोटिस भेजने और नाली-खड़ंजा, तालाबों से अतिक्रमण हटाने तक सिमट कर रह  गया। प्रशासन की ढिलाई से बड़े भू-माफियाओं को बचाव का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


इनमें कुछ प्रशासन के खिलाफ अदालत चले गए हैं। इस बीच, भू-माफिया की सूची में शामिल एक संस्था के प्रमुख ने अपनी सभी संपत्तियों का ब्यौरा प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। उनका दावा है कि उन्होंने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रशासन ने तकरीबन एक माह पूर्व जिले के भू-माफियाओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पुलिस के पुराने रिकार्ड को खंगालने के बाद राजातालाब में 60, सदर में 50 तथा पिंडरा में 52 भू-माफियाओं को चिह्नित किया गया है।

एसडीएम को निर्देशित किया कि जिन भूखंडों को भू-माफियाओं के चंगुल से खाली कराया जाए, उसे सरकारी उपयोग के लिए मौकेे पर ही विभागों को आवंटित भी कर दिया जाए। गैंगस्टर लगाने का भी निर्देश था।

भू-माफियाओं के कब्जे में 7.516 हेक्टेयर से ज्यादा सरकारी जमीन है। इसमें कई रसूखदार भी शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर शनिवार और रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुछ जगहों पर नाली, खड़ंजा और तालाब से अतिक्रमण और कब्जे हटवाए गए।


बड़े भू-माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का कहना है कि कार्रवाई तीनों तहसीलों में हुई है। स्वतंत्रता दिवस के बाद कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed