फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Additional Chief Secretary inspected Ramnagar, assured to improve sewer system

वाराणसी : अपर मुख्य सचिव ने रामनगर का किया निरीक्षण, सीवर व्यवस्था सुधरवाने का दिया आश्वासन

Sat, 11 Jul 2020 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Additional Chief Secretary inspected Ramnagar, assured to improve sewer system
अपर मुख्य सचिव को रत्तापुर की जल निकासी समस्या से अवगत करातीं चेयरमैन रेखा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने शनिवार को रामनगर का निरीक्षण किया। वे सुबह साढ़े नौ बजे ही पालिका कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम सदर  महेंद्र श्रीवास्तव और पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ उन्होंने रत्तापुर में हुए जलजमाव को मौके पर पर जाकर देखा। उन्हें बताया गया कि सीवरेज सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है। कोदोपुर में भी जल जमाव की बाबत उन्हें जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए लगभग 210 करोड़ का डीपीआर जल निगम को भेजा गया था। लेकिन केवल एसटीपी को ही मंजूरी दी गई। अगर पूरे डीपीआर को मंजूरी मिल जाती तो रामनगर को जल जमाव से मुक्ति मिल जाती। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी देकर सीवर व्यवस्था सुधरवाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनसे कोदोपुर चलने का आग्रह किया तो समय कम होने के कारण उन्होंने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन



रास्ते में कई जगह कूड़ा और मलबा दिखने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से तत्काल मलबा हटवाने को कहा। साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सारनाथ में स्वच्छता कार्यक्रम का निरीक्षण किया। लोगों से संचारी रोग के प्रति जागरूक करते रहने के साथ ही अधिकारियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करवाने और पानी की नियमित जांच कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाट में पानी भरा होने पर मालिक को नोटिस देने का निर्देश

जिले में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी शनिवार को सारनाथ, रामनगर सहित अन्य जगहों पर पहुंचे। इस दौरान रामनगर नगरपालिका में प्लॉट में पानी भरा मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल सफाई कराने और प्लॉट मालिक को नोटिस देने का निर्देश दिया। 

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। कहा कि पिछले साल डेंगू के 522 मरीज मिले थे ऐसी स्थिति में इसको गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह ध्यान देना जरूरी है कि कहीं भी पानी जमा ना होने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed