फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident: Truck rams into Dial 112 police van, three policemen injured, one in critical condition

Varanasi Accident: डायल 112 पुलिस वैन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 21 Jun 2023 09:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 09:14 AM IST
सार

चौकी प्रभारी चिरईगांव मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि भोर में लगभग साढ़े चार बजे चौबेपुर थाना से वाराणसी की ओर डायल 112 पुलिस वैन आ रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Varanasi Accident: Truck rams into Dial 112 police van, three policemen injured, one in critical condition
Varanasi Accident: डायल 112 पुलिस वैन में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर चौबेपुर के पास बुधवार को चौबेपुर से वाराणसी की ओर आ रही डायल 112 पुलिस वैन में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार हेड कांस्टेबल संतोष गोंड, कांस्टेबल सोनु मौर्य व चालक राजेश यादव घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर चिरईगांव चौकी पुलिस ने घायलों को पीएचसी चिरईगांव पहुचाया। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद चालक राजेश यादव, कांस्टेबल सोनू गोड़ पुलिस चौकी वापस चले गए। जबकि हेडकांस्टेबल संतोष को सिर में गंभीर चोट होने के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बाबत चौकी प्रभारी चिरईगांव मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि भोर में लगभग साढ़े चार बजे चौबेपुर थाना से वाराणसी की ओर डायल 112 पुलिस वैन आ रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। दो लोगों को सामान्य चोट लगी थी उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। हेडकांस्टेबल सन्तोष गोड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ट्रक चालक हरिश्चंद्र पुत्र मंगला प्रसाद को हिरासत में लिया गया है उसके के खिलाफ जरूरी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed