{"_id":"63f5dcffab9286e0dd0780d4","slug":"varanasi-accident-one-killed-four-seriously-injured-in-a-horrific-road-accident-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi accident: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi accident: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Wed, 22 Feb 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:44 PM IST
सार
बुधवार सुबह झारखंड से अजमेर शरीफ टाटा विंगर में 13 लोग सवार होकर जा रहे थे। अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर होने पर वाहन के परखच्चे उड़ गए जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नाम मुबारक हुसैन (60) था जो लातेहार झारखंड का निवासी था।
विज्ञापन
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबतपुर चौकी अंर्तगत स्थित एयरपोर्ट के पास पूरा रघुनाथपुर एन एच 56 पर बुधवार सुबह झारखंड से अजमेर शरीफ टाटा विंगर में 13 लोग सवार होकर जा रहे थे। अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर होने पर वाहन के परखच्चे उड़ गए जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नाम मुबारक हुसैन (60) था जो लातेहार झारखंड का निवासी था।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार महुआडार लातेहार झारखंड से 21 फरवरी को सुबह तेरह जायरिनो को लेकर अजमेर शरीफ जा रहे थे। लगभग 10 से 15 दिन का टूर था,लखनऊ दिल्ली अजमेर सहित फिर वापसी होना था। घटना के तत्काल बाद ही स्थानीय पुलिस के द्वारा सभी को बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के प्रभारी मनोज वर्मा के अनुसार प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह की घटना थी। इमरजेंसी डॉ के द्वारा इलाज किया गया, एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन