फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident: A young man was hit by a truck while crossing the road, died on the spot, the person was a

Varanasi Accident: सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत, बिहार का रहने वाला था शख्स

Sat, 01 Jul 2023 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Jul 2023 03:03 PM IST
सार

कछुआ रोड में ही महादेव महतो परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।  घटना की जानकारी होने पर मिर्जामुराद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Varanasi Accident: A young man was hit by a truck while crossing the road, died on the spot, the person was a
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

वाराणसी में कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप शुक्रवार को सड़क पार करते एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन

किसान सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे पैदल पार करते समय बिहार के सीतामढ़ी निवासी पवन महतो (22 वर्ष) सड़क पार करते समय पेट्रोल पंप के सामने प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी निवासी महादेव महतो किसान सब्जी मंडी के समीप छोला भटूरा का ठेला लगाते हैं। उसी ठेला सहयोगी के रुप में चचेरा भाई पवन महतो साथ में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछुआ रोड में ही महादेव महतो परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।  घटना की जानकारी होने पर मिर्जामुराद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 दो दिन पूर्व मिर्जापुर के सेमरी गांव निवासी शंकर बनवासी की सड़क पार करने के दौरान बाइक के टक्कर से मौत हुई थी। नेशनल हाईवे पार करने के चक्कर में सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इस मामले में किसान सब्जी मंडी समिति के द्वारा प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम पूर्व में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को किसान समिति की ओर से जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पटेल द्वारा फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग पत्र दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed