फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 762 illegal constructions disappeared from VDA website

UP: वीडीए की वेबसाइट से ‘लापता’ कर दिए 762 अतिक्रमणकारी, इनमें होटल व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने वाले शामिल

Fri, 08 Aug 2025 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

Varanasi News:  वीडीए, राजस्व विभाग, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे और सीमांकन में 762 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया था। वीडीए ने सभी को नोटिस दिया था। अब ये सभी नाम वेबसाइट से गायब हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Varanasi 762 illegal constructions disappeared from VDA website
वरुणा नदी के किनारे डूब क्षेत्र में बने मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा कॉरिडोर के समय 762 अवैध निर्माण चिह्नित कर वीडीए ने नोटिस दिया था। इनकी सूची वीडीए की वेबसाइट पर थी। इनमें छावनी क्षेत्र के कई बड़े होटलों के नाम थे, जो अब वेबसाइट से गुम हो चुके हैं। इनमें 27 ऐसे होटल और बड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स थे जो अवैध निर्माण के दायरे में थे। फिर भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


नौ साल पहले सर्वे और सीमांकन में वीडीए, राजस्व विभाग, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने 762 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया था। इनकी सूची वीडीए ने अपनी वेबसाइट पर डाली थी। नदी के दोनों किनारों पर 50-50 मीटर क्षेत्र को डूब क्षेत्र घोषित करते हुए वहां ग्रीन बेल्ट के विकास के लिए बोर्ड भी लगवाए गए थे।
विज्ञापन


छावनी से सरायमोहाना आदिकेशव घाट तक तकरीबन 11 किमी लंबी वरुणा नदी के दोनों किनारों को पर्यटन के लिहाज से कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। जो रखरखाव के अभाव में दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी करने पर स्वामी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, ये है पूरा मामला

महायोजना 2031 में हरित पट्टी की परिकल्पना

महायोजना-2031 में हरित पट्टी की जो परिकल्पना की गई है। उसमें वरुणा नदी के किनारे हरियाली के साथ ही पिकनिक स्पॉट विकसित करना है। करीब 10 किलोमीटर लंबाई में हरित पट्टी विकसित कर शहर में तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करना है। वीडीए के अधिकारियों के अनुसार नए सिरे से वरुणा किनारे हुए अवैध निर्माण का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आपत्ति के बाद 100 से घटाकर 50 मीटर हुआ था ग्रीन बेल्ट
सपा सरकार में वीडीए ने महायोजना 2031 घोषित कर वरुणा किनारे 100 मीटर ग्रीन बेल्ट घोषित किया। जनता की आपत्ति के बाद इसका दायरा घटाकर 50 मीटर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed