{"_id":"6ad360f6afa84fc5c007ea83","slug":"varanasi-5100-kg-of-chinese-manjha-seized-in-rohaniya-man-arrested-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रोहनिया में 5.100 किलो चाइनीज मांझा बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रोहनिया में 5.100 किलो चाइनीज मांझा बरामद, युवक गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2026 05:20 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:20 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। मांझा आटा चक्की के पास बोरी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गंगापुर निवासी कुमार मंगलम गुप्ता उर्फ आशीष को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
kite patang पतंग मांझा manjha new
- फोटो : istock
विस्तार
रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक आटा चक्की के पास बोरी में मांझा छिपाकर रखे था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांझा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
रोहनिया के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह को सूचना मिली थी कि गंगापुर में एक व्यक्ति आटा चक्की के अंदर चाइनीज मांझा छिपाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पतंग की दुकान की जांच की। दुकान में बाहर से कुछ नहीं मिला, लेकिन आटा चक्की के पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलो 100 ग्राम चाइनीज मांझा मिला।
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई
पुलिस ने मांझा बरामद कर गंगापुर निवासी कुमार मंगलम गुप्ता उर्फ आशीष को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन