फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 20 youths received appointment letters over 550 joined scheme event held Rudraksh Convention Centre

Varanasi News: 20 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, 550 से ज्यादा योजना से जुड़े; रुद्राक्ष कन्वेंशन में कार्यक्रम

Sat, 20 Jun 2026 06:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 20 Jun 2026 06:09 AM IST
सार

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 20 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 550 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Varanasi 20 youths received appointment letters over 550 joined scheme event held Rudraksh Convention Centre
सम्मान पत्र के साथ युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 20 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के खाते में 2400 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में 550 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें लगभग 300 लाभार्थी, 40 नियोक्ता, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जीवन है तो जीविका चाहिए और जीविका के लिए तीन ही साधन हैं - खेती, नौकरी या व्यापार। सबके हाथ में सरकारी नौकरी संभव नहीं है, लेकिन सबके हाथ में रोजगार हो, यह संभव है। इस योजना को ईपीएफओ से जोड़कर केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए न केवल नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं, बल्कि उनके भविष्य के लिए सामाजिक सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के लाभों को साझा करते हुए नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने अपने अनुभव मंच से साझा किए। वाराणसी के एक नियोक्ता ने बताया कि पहली बार औपचारिक रोजगार से जुड़ने वाले युवाओं को मिलने वाली 15,000 रुपये की यह प्रोत्साहन राशि नियोक्ताओं और युवाओं दोनों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है। इससे कंपनियों में श्रम व वित्तीय संबंधी कठिनाइयां दूर हुई हैं और कर्मचारियों में संस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। 

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। केंद्र सरकार ने इस योजना को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जोड़कर इसे और प्रभावी बनाया है। इससे युवाओं को न केवल नौकरी मिलती है, बल्कि उनके भविष्य के लिए सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह राशि नियोक्ताओं और युवाओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इससे कंपनियों को श्रम और वित्तीय संबंधी कठिनाइयों से निपटने में मदद मिली है। इस मौके पर मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed