{"_id":"6af80b62d3361aed20026127","slug":"varanasi-20-cng-pumps-remained-closed-for-27-hours-long-queues-formed-to-get-tanks-filled-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 27 घंटे बंद रहे 20 सीएनजी पंप, टैंक फुल कराने के लिए लगी लंबी लाइन; डिलरों ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 27 घंटे बंद रहे 20 सीएनजी पंप, टैंक फुल कराने के लिए लगी लंबी लाइन; डिलरों ने दिया अल्टीमेटम
Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
सार
वाराणसी में 20 से ज्यादा पेट्रोल पंप करीब 27 घंटे तक बंद रहे। इस दौरान सीएनजी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। डीलरों ने जब एक महीने का अल्टीमेटम दिया तब सीएनसी बहाल हुई।
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर लगी ऑटो की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में सीएनजी की कीमत के कारण 20 से अधिक पेट्रोल पंप करीब 27 घंटे तक बंद रहे। शुक्रवार दोपहर दो घंटे तक गेल, इंडियन ऑयल और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। जिसमें एक महीने के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, बिजली बिल की देनदारी, गेल इंडिया और इंडियन ऑयल के बीच चल रहे विवाद के कारण पेट्रोल पंप पर गैस खत्म होने से हाहाकार मच गया था।
विज्ञापन
जिले के 46 पंपों से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों में ईंधन भरा जाता है। ऐसे में आपूर्ति रुकने से ऑटो, टेंपो और निजी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बनारस क्लब में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन वाराणसी, गेल और इंडियन ऑयल के अधिकारियों के बीच आपात बैठक हुई।
विज्ञापन
बिजली बिल भुगतान की जिम्मेदारी, डीलरों के बकाये और कमीशन कटौती पर बहस हुई। डीलरों ने भुगतान की जटिल व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई।
इंडियन ऑयल के जीएम राजेश कुमार और गेल के जीएम मदन मोहन ने गतिरोध खत्म कर तत्काल गैस आपूर्ति शुरू करने पर सहमति जताई। वहीं, पंप संचालकों ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि एक महीने में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे फिर से कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे।
वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डीलरों ने एक महीने में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चेतावनी दी है। वहीं गेल इंडिया के जीएम मदन मोहन का कहना है कि पेट्रोल डीलर्स की कुछ समस्याएं थीं। उनका समाधान कराया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
