फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 12 swimmers from Kashi won 22 medals at regional competition

उपलब्धि: प्रादेशिक स्पर्धा में काशी के 12 तैराकों ने जीते 22 पदक, अनुराग बने चार स्पर्धाओं के विजेता

Tue, 01 Sep 2026 01:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

सिगरा में प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन काशी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 12 तैराकों ने 22 पदक जीते। इनमें अनुराग चार स्पर्धाओं के विजेता बने। 

विज्ञापन
Varanasi 12 swimmers from Kashi won 22 medals at regional competition
चार मुकाबलों के विजेता अनुराग आर. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा में चल रही प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में काशी के 12 तैराकों ने 22 पदक जीते। सबसे ज्यादा चार स्पर्धाएं जीतकर तैराक अनुराग आर. सिंह ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सोमवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन काशी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय तैराकी संघ के संयुक्त सचिव रविन कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तैराक अनुराग आर. सिंह ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 800 मीटर फ्रीस्टाइल और 4x100 मीटर व्यक्तिगत मेडले में तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमवार की प्रतियोगिता में गायत्री ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। वंदना साहनी ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


सत्यम साहनी ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल और रिया पटेल ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। गार्गी सरदार ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। गौरव सेन गुप्ता ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मंडलों के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सेदारी
यह प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में तैराकी को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से लगभग 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी, खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के समन्वय से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed