फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varamasi lawyers burnt effigy of law minister in delhi lawyers police clash

बनारस के वकीलों ने फूंका कानून मंत्री का पुतला, नारेबाजी कर निकाला जुलूस

Fri, 08 Nov 2019 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
varamasi lawyers burnt effigy of law minister in delhi lawyers police clash
विरोध-प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का पुतले लेकर दीवानी कचहरी परिसर से सर्किट हाउस तक शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतले में आग लगा कर केंद्रीय कानून मंत्री के खिलाफ अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


नई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों पर लाठीचार्ज, प्रदेश में हुई हत्याओं के विरोध में, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं की मांग को लेकर यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं द्वारा की गई नारेबाजी और पुतला दहन के कारण कलेक्ट्रेट गेट के इर्दगिर्द थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में संजय सिंह दाढ़ी, शैलेंद्र सिंह सरदार, आशीष सिंह, रंजन मिश्र, प्रेमशंकर पांडेय, राजा आनंद ज्योति सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, प्रदीप सिंह, मंटू सिंह, प्रेमचंद मिश्र, रमेश चक्रधर, विनय सिंह पिंटू आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed