फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat Train varanasi will get another new high speed train route not decided

Vande Bharat Train: बनारस को मिलेगी एक और नई हाई स्पीड ट्रेन की सौगात, रूट पर चल रहा मंथन

Thu, 25 Aug 2022 11:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 11:28 PM IST
सार

इस समय वाराणसी से दिल्ली तक वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बहुत जल्द ही यहां से एक और वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Vande Bharat Train varanasi will get another new high speed train route not decided
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को एक और नई हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। हालांकि ये ट्रेन वाराणसी से कब और किस रूट पर चलाई जाएगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। वहीं, रेल मंत्रालय के फैसले से लोग खुश हैं। वाराणसी में रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के साथ-साथ अब यात्रियों की सुविधा को देख ट्रेन संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को बनारस रेलवे स्टेशन से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जहां तक हाईस्पीड ट्रेन की बात है इस समय वाराणसी से दिल्ली तक वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। बहुत जल्द ही यहां से एक और वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है।  रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के बेड़े में वंदे भारत को शामिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जल्द ही रूट निर्धारित होने की संभावना

ट्रेन संचालन की दिशा में रेलवे बोर्ड के फैसले के बाद प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां भी चल रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 75 हाई स्पीड ट्रेनों में से एक ट्रेन बनारस को भी मिली है। वंदे भारत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि अभी इसका रूट निर्धारित नहीं हुआ है। जल्द ही रूट निर्धारित होने की संभावना है। बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस स्टेशन पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच

 पूर्वोत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को बनारस स्टेशन पर चिकित्सा शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित शिविर में 55 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच शिविर में मंडल चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीयम प्रसाद और पैरामेडिकल टीम ने कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी के अलावा कद और वजन की माप की। तीन कर्मचारियों में ब्लड शुगर और हाइपर टेंशन रोग का पता चला। 

पेंशनर्स एसोसिएशन ने की समस्या निस्तारण की मांग

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने रेल प्रशासन से उम्मीद कार्ड में बाधा बने पीपीओ को जारी करने की मांग की है। लहरतारा स्थित कार्यालय में सदस्यों को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री सुधीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को सप्तम वेतन आयोग का पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नहीं मिला है। इस कारण पेंशनर पारिवारिक पेंशन के लाभ से वंचित हैं। बैठक में सुधीर कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed