फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Vande Bharat train can run between Varanasi to Lucknow

Vande Bharat Express: वाराणसी से लखनऊ के बीच चल सकती है वंदे भारत ट्रेन, अयोध्या से जोड़ने की भी योजना

Thu, 13 Jul 2023 06:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

गोरखपुर की तरह ही वाराणसी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। वाराणसी कैंट से सुबह परिचालन की रूपरेखा तय की जा रही है। इसे अयोध्या से जोड़ने की योजना भी है। इसकी मांग मेयर अशोक कुमार तिवारी के साथ ही पर्यटन से जुड़ी संस्थाएं लंबे समय से कर रही हैं।

विज्ञापन
Vande Bharat train can run between Varanasi to Lucknow
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर की तरह ही वाराणसी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। वाराणसी कैंट से सुबह परिचालन की रूपरेखा तय की जा रही है। इसे अयोध्या से जोड़ने की योजना भी है। इसकी मांग मेयर अशोक कुमार तिवारी के साथ ही पर्यटन से जुड़ी संस्थाएं लंबे समय से कर रही हैं।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि 300 किमी दूरी वाले स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। छोटे-छोटे स्टेशनों के बीच लंबी दूरी की वंदे भारत चलेगी। रेलवे बोर्ड ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच ट्रेन चलने से अब काशीवासियों के उम्मीदों को पंख लग गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इसी बीच मेयर अशोक कुमार तिवारी आगे आए। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन जरूरी है। काशी से लखनऊ के बीच यात्रियों का आवागमन खूब होता है। जल्द ही रेलवे बोर्ड व कैंट स्टेशन के निदेशक को पत्र भी लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन और अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने मुलाकात की है। वाराणसी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलनी चाहिए। इसे अयोध्या से जोड़ा जाए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। -अशोक तिवारी, मेयर, नगर निगम

वाराणसी और अयोध्या के आपस में जुड़ने का फायदा मिलेगा। संगठन की तरफ से काशी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रखी गई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भी लिखा गया है। - राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed