{"_id":"5f0d8384d8543c5b381b5955","slug":"vande-bharat-mission-air-india-express-aircraft-to-arrive-in-sharjah-on-indian-migrants-stranded-on-july-17-in-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शारजाह में फंसे भारतीय प्रवासियों को लेकर 17 जुलाई को पहुंचेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारजाह में फंसे भारतीय प्रवासियों को लेकर 17 जुलाई को पहुंचेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान
Tue, 14 Jul 2020 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कोरोना काल के दौरान विदेशों में फंसे प्रवासियों को लाने के लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के शारजाह में फंसे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के रहने वाले प्रवासियों को लेकर एयर इंडिया का विमान 17 जुलाई को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। एयर इंडिया का विमान आईएक्स 1116 बाबतपुर से फिर नई दिल्ली को उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
वंदेभारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1116 शारजाह से बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 7:30 बजे पहुंचेगा फिर यही विमान एयरपोर्ट से रात 8:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी यात्रियों की मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
यदि कोई यात्री सस्पेक्टेड (संदिग्ध) मिलता है तो तत्काल उसे एक सप्ताह के लिए होम क्वारन्टीन कर कोविड टेस्ट किया जाएगा। अन्य यात्रियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए कोविड फार्म भरवाने के बाद यात्रियों को होम क्वारन्टीन या सरकार द्वारा फ्री ऑफ कास्ट या चार्ज देकर क्वारन्टीन किया जाएगा।
विज्ञापन