फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Van overturned while returning from cremation, painful death of two in azamgrah

दाह संस्कार से लौटते समय वैन पलटी, दो की दर्दनाक मौत

Mon, 02 Mar 2020 10:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Van overturned while returning from cremation, painful death of two in azamgrah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित बरडीहा मोड़ पर रविवार रात मार्ग दुर्घटना में बृजेश राय (42) पुत्र हरिहर राय निवासी मई खरगपुर, मनीष राय (37) पुत्र जयप्रकाश निवासी मई खरगपुर, राजीव राय (45) पुत्र रविंद्र राय निवासी गोमाडीह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


हादसे में बृजेश राय की मौके पर ही मौत हो गई। राजू राय की सदर अस्पताल आजमगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। मनीष राय का इलाज आजमगढ़ के प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


बृजेश राय पुत्र स्व. हरिहर राय मई खरगपुर के निवासी थे। एक मार्च को उनकी बुआ का निधन हो गया था। दाह संस्कार के बाद वाराणसी से वैन से वापस आ रहे थे। उनके साथ गाड़ी के मालिक मनीष राय पुत्र स्व. जयप्रकाश राय निवासी मई खड़गपुर और शिक्षक राजीव राय पुत्र रविंद्र राय निवासी गोमाडीह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग के कंजाहित बाजार के समीप बरडीहा मोड़ पर सड़क निर्माणाधीन होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बृजेश राय और राजीव राय की मौत हो गई। मनीष राय का इलाज आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बृजेश राय विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक थे। पत्नी मीरा राय का रो-रो कर बुरा हाल है। राजीव राय की पत्नी रीता राय का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed