फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Validpur cylinder blast accident Major incident to Mahaso railway accident mau

मऊ: सिलिंडर ब्लास्ट ने पूरे जिले को रुला दिया, इससे पहले 2014 में महासो हादसे ने झकझोर दिया था

Tue, 15 Oct 2019 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Validpur cylinder blast accident Major incident to Mahaso railway accident mau
सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला

19 नवंबर 1988 में जिले का गठन होने के बाद मऊ जिले में सोमवार को वलीदपुर में हुए हादसा काला इतिहास के रूप में दर्ज हो गया। क्योंकि जिला गठन होने के बाद से अब तक मऊ में 13 मौतों की सबसे बड़ी घटना है।

विज्ञापन


इससे पहले दिसंबर 2014 में महासो के पास हुए रेल हादसे से लोग कांपे थे, तो उससे पहले हलधरपुर के डीहतिलक ठाकूर के पास हुई सड़क घटना में पांच की मौत ने लोगों को झकझोरा था। लेकिन इन सभी घटनाओं पर सोमवार को हुए हादसे ने सबसे बड़ी काले इतिहास की इबारत लिख दी।
विज्ञापन


बताते चले कि वर्ष 2009 में हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीहतिलक ठाकूर गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। सड़क पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी जीप की भिड़त हो गई थी। जिसमें जीप में सवार दस लोगों की मौतें हुई थी। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में डीहतिलक ठाकूर की सड़क घटना के बाद लोगों के रक्त से जिस तरह से सड़क रक्तरंजित हुई थी, उससे लोग काफी डर गए थे। इस हादसे को किसी तरह से लोगों ने अपने जेहन से निकाला था।  चार दिसंबर 2014 रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो मोड़ स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर स्कूली बच्चों से भी भरी वैन ट्रेन से टकराई गई थी।

इस हादसे में नौ मासूमों की जाने गई, जबकि तीन बच्चें घायल हो गए। वहीं सोमवार की सुबह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर के बीचलापुरा में सिलिंडर फटने के चलते 13 लोगों की मौत की घटना जिले की सबसे भयावह घटना के रूप में दर्ज हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed