फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccine introduced in the presence of PAC in Ayurveda College

आयुर्वेद कॉलेज में पीएसी की मौजूदगी में लगा टीका

Fri, 28 May 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vaccine introduced in the presence of PAC in Ayurveda College
कोरोना टीकाकरण को लेकर बुधवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में हाथापाई बाद बृहस्पतिवार को पीएसी की मौजूदगी में लोगों को टीका लगाया गया। बाहर पुलिस भी तैनात रही। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी पहले की अपेक्षा अधिक सतर्कता दिखी। महिला अस्पताल कबीरचौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड सहित अन्य केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। केंद्र पर आने वाले लोगों का पंजीकरण देखकर ही अंदर प्रवेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी डॉ. एके पांडेय आयुर्वेद कॉलेज पर टीकाकरण की मॉनिटरिंग करते रहे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 119 कर दी है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 11,013 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 साल के सबसे ज्यादा 8232 लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 2781 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही चैरिटेबल अस्पतालों में भी टीके लगाए गए। 10,458 लोगों ने पहली जबकि 555 को दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार को भी 119 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 18 से 44 साल वालों के लिए 56 जबकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 63 केंद्र की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने मांगी 18 से 44 साल के सरकारी कर्मचारियों की सूची
जिले के सरकारी कार्यालयों में तैनात 18 से 44 साल के कर्मचारियों की सूची जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों से मांगी है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज/द्वितीय डोज नहीं लगी है। बताया कि सभी शासकीय कार्यालयों (शिक्षा विभाग/जनपद न्यायालय विभाग को छोड़कर) के विभागाध्यक्ष को 28 मई तक कर्मचारियों की सूची नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी के कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed