फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccination of adolescents: Varanasi second in the uttar pradesh

किशोरों का टीकाकरण: प्रदेश में वाराणसी दूसरे नंबर पर, पंद्रह दिन में 65.27 प्रतिशत किशोरों ने लगवाया टीका 

Tue, 18 Jan 2022 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

अब तक वाराणसी में 50,03,423 को टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 29,58,872 (99.6 प्रतिशत) ने पहली डोज और  18,60,259 (62.6 प्रतिशत) ने दूसरी डोज लगवाई।

विज्ञापन
Vaccination of adolescents: Varanasi second in the uttar pradesh
vaccination - फोटो : amar ujala

विस्तार

किशोरों के टीकाकरण में वाराणसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पीलीभीत को पहला स्थान मिला है। पंद्रह दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो पीलीभीत में सबसे अधिक 69.58 प्रतिशत किशोरों को टीका लगा है जबकि वाराणसी में यह 65.27 प्रतिशत है। बढ़ते संक्रमण की वजह से तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन


अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में भी पूरे उत्साह के साथ किशोर टीका लगवा रहे हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई ने बताया कि 15 दिन के ग्राफ के हिसाब से पीलीभीत सबसे आगे है। वाराणसी दूसरे और 60.07 प्रतिशत के साथ गोंडा तीसरे स्थान पर है। टीका लगवाने में ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी टीकाकरण बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

वाराणसी में टीकाकरण का आंकड़ा पचास लाख पार 

पिछले साल 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान का आंकड़ा पचास लाख के पार पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 38576 लोगों को टीका लगाया गया। 15,431 लोगों को पहली और 21,711 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। केंद्रों पर 5841 किशोरों और 1434 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई।

अब तक जिले में 50,03,423 को टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 29,58,872 (99.6 प्रतिशत) ने पहली डोज और  18,60,259 (62.6 प्रतिशत) ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 1,0,065 प्रिकॉशनरी डोज और अब तक 1,74,228 (67.6 प्रतिशत) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। 

दंत चिकित्सकों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा की ओर से धर्म संघ परिसर स्थित मणि मंदिर में आयोजित शिविर में 55 दंत चिकित्सकों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई। जग जीतन पांडेय ने उद्घाटन कर चिकित्सकों को अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते रहने का संकल्प दिलाया।

सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि  आईडीए की ओर से भी टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. विकास तिवारी, संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. विजय पाराशर, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. जसलोक सिंह, डॉ.  शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, आकाश बरनवाल, डॉ. श्याम कार्तिक, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, नीरज अग्रवाल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed